प्रेगनेंसी में मतली होने पर क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Mar 2023 : 12:54

प्रेग्नेंसी में जी मिचलाए तो तुरंत खाएं ये फूड्स! चुटकियों में दूर होगी मतली, बच्चे को भी मिलेगा पूरा पोषण

Foods for nausea in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में जी मिचलाना एक ऐसी समस्या है, जो हर गर्भवती महिला को परेशान करती है। लेकिन आप इन फूड्स से इस समस्या को दूर कर सकते हैं।


प्रेग्नेंसी में जी मिचलाए तो खाएं ये फूड्स (Foods For Nausea In Pregnancy)
प्रेग्‍नेंसी एक ऐसा समय होता है, जब महिलाओं को अपने साथ-साथ अपने पेट में पल रहे बच्चे का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान उन्हें अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्भावस्था की पहली तिमाही में महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है, जिसमें से एक मतली भी है, जिसे जी मिचलाना कहते हैं। जी मिचलाने की समस्या प्रेग्‍नेंसी के शुरुआती दिनों से लेकर आखिरी वक्त रहती है। जी मिचलाना, महिलाओं के लिए इतना खराब होता है कि उन्हें कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। लेकिन कुछ भी न खाने से शरीर में कमजोरी हो सकती है और ये आपके व आपके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस समस्या को तुरंत से तुरंत हल करें ताकि शिशु के विकास और पोषण में किसी प्रकार की दिकक्त न आएं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी डाइट को बेहतर बनाना होगा और ऐसा करने से आप आसानी से जी मिचलाने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और इससे शिशु के विकास में भी कोई बाधा नहीं आएगी।


अंजीर और ड्राई फ्रूट है आपके लिए बेस्ट स्नैक

अगर आप हाल-फिलहाल में गर्भवती हुईं हैं तो जी मिचलाने की समस्या से राहत पाने के लिए आप रात को सोते वक्त एक कप दूध या फिर एक कटोरी ताजे फलों को काटकर खा सकती हैं। इसके अलावा मुट्ठी भर अंजीर और ड्राई फ्रूट आपके लिए बेस्ट स्नैक साबित हो सकते हैं। आप इन्हें रात को बिस्‍तर किनारे रख लें और बीच रात में भूख लगने पर इन्हें खा लें। ऐसा करने से आपको सुबह उठने पर न तो मतली और न ही उल्टी जैसा महसूस होगा।

गर्भवती महिलाएं रखें ​विटामिन बी6 और बी12 का ध्यान

प्रेग्‍नेंसी की सभी तिमाही में पोषण का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो विटामिन बी6 और बी12 से संपन्न हो। ये विटामिन मां की सेहत के साथ-साथ बच्‍चे के विकास के लिए भी बहुत जरूरी हैं।


बी6 और बी12 के बेहतरीन सोर्स

चिकन सैल्‍मन ट्यूना शिमला मिर्च पालक हरी मटर ब्रोकली मूंगफली सूरजमुखी के बीज काजू हेजलनट दालें
इन चीजों के सेवन से नहीं होती मतली और बच्‍चे को मिलता है भरपूर पोषण

एक कटोरी वेजिटेबल सूप दो से तीन अंजीर आधी कटोरी पोहा उपमा ओट्स रागी दलिया इडली डोसा या परांठा

महिलाओं को करना चाहिए ​आसानी से पचने वाली चीजों का सेवन

प्रेग्नेंसी में जी मिचलाने की समस्या से बचने के लिए संतरा, अंगूर, तरबूज और खरबूजा जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको पानी से भरी सब्जियां खूब फायदा पहुंचाएगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info